Farhan Ahmed Take 10 Wickets: इंग्लैंड में इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेला जा रहा है। जिसमें 16 साल के खिलाड़ी का बड़ा कारनामा देखने को मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 159 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। सरे और नॉटिंघमशायर के बीच खेले गए मैच के दौरान इस युवा खिलाड़ी का ये बड़ा कारनामा देखने को मिला है। अब ये खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक मैच में 10 विकेट लेने वाला सबसे युवा गेंदबाज बन गया है।
फरहान अहमद ने तोड़ा 159 साल पुराना रिकॉर्ड
काउंटी क्रिकेट में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज फरहान अहमद नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे हैं। इस मैच में फरहान ने सरे के खिलाफ 10 विकेट चटकाए। जिसमें से 7 विकेट पहली पारी और और 3 विकेट दूसरी पारी में हासिल किए थे। इसके साथ ही फरहान ने ग्रेस के 159 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ग्रेस ने साल 1865 में जेंटलमैन ऑफ द साउथ के लिए खेलते हुए मैच में 84 रन देकर 13 विकेट चटकाए की थी। उस वक्त ग्रेस की उम्र 16 साल 340 दिन की थी। अब फहरान ने 16 साल 191 दिनों में ये कारनामा करके दिखाया है।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: 12 गेंद 39 रन, फिर आया रिंकू सिंह का तूफान; भुवनेश्वर की टीम को मिली जीत
रेहान अहमद के भाई है फरहान अहमद
फरहान अहमद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद के भाई है। फरहान की फिरकी में विपक्षी बल्लेबाज फंसते हुए दिखाई दिए थे। बात अगर मैच की करे तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सरे ने 525 रन बनाए थे। सरे की तरफ से साई सुदर्शन और रोरी बर्न्स ने शतक लगाए थे।
इसके बाद नॉटिंघमशायर की टीम पहली पारी में 405 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि ये मैच ड्रॉ रहा। क्योंकि दूसरी पारी में 177 रन बनाकर सरे ने पारी को घोषित कर दिया था। जिसके बाद नॉटिंघमशायर के सामने जीत के लिए 298 रनों का लक्ष्य था। जिसके बाद आखिरी दिन नॉटिंघमशायर की टीम को कोई विकेट नहीं गिरा था।
ये भी पढ़ें:- 13 महीने टीम से बाहर, शतक लगाकर वापसी की जगाई उम्मीद, क्या गंभीर देंगे मौका?
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
3 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
4 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
4 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
5 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
5 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
5 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
6 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
6 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines