MI Vs RR: मुकाबले से पहले फैंस ने बढ़ाई हार्दिक की टेंशन, अपने ही घर में पड़ जाएंगे अकेले

IPL 2024 के 14वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या के लिए बुरी खबर सामने आई है।

MI Vs RR IPL 2024 hardik pandya Rohit Sharma

हार्दिक पांड्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें। इमेज क्रेडिट- IPL

विज्ञापन

MI vs RR, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 14वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या के लिए बुरी खबर सामने आई है। फैंस ने हार्दिक की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में मुंबई के कप्तान अपने घरेलू मैदान पर ही अकेल पड़ सकते हैं।

हार्दिक को ट्रोल कर रहे फैंस

मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस ‘मुंबई का राजा, रोहित शर्मा’ के नारे लगा रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ है कि बड़ी संख्या में रोहित शर्मा के समर्थक मैच को देखने पहुंच रहे हैं। मैच के दौरान मैदान पर भी रोहित-रोहित के नारे लग सकते हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या की मुश्किल बढ़ सकती है।

विज्ञापन

कप्तान बनाए जाने के बाद नाराज हैं फैंस

IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंन से हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI की कप्तानी सौंप दी गई थी। मुंबई का नेतृत्व हार्दिक को दिए जाने से MI के फैंस खासे नाजार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसका विरोध किया था। मुंबई के मुकाबलों के दौरान भी हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

टीम को पहली जीत की तलाश

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है। टीम को अपने दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार मिली थी। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी थी। ऐसे में मुंबई को आज पहली जीत की तलाश रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ