पूरा स्टेडियम फॉग-फॉग हो गया, तो सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस, चौथा T20I कैंसिल होने से मायूस

Fog in Ekana Stadium Lucknow: लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला इसलिए कैंसिल करना पड़ा क्योंकि एकाना स्टेडियम में घने कोहरे की चादर छा गई थी. साथ ही पॉल्यूशन ने काम और ज्यादा बिगाड़ दिया.

Fog In Lucknow

Fog In Lucknow

Fans Reactions After India vs SA 4th T20I Called Off: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 इंटरनेशनल मैच बुधवार 17 दिसंबर 2025 को खराब विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दिया गया. एकाना स्टेडियम में घने स्मॉग की चादर बिछ गई, जिससे नॉर्थ इंडिया में सर्दियों के मौसम में मैच शेड्यूल करने के फैसले पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. प्रोटियाज के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए नवंबर और दिसंबर में न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, रांची, रायपुर, विशाखापत्तनम, कटक, अहमदाबाद, गुवाहाटी और कोलकाता जैसे वेन्यू तय किए गए थे. ये वो टाइम भी है जब लखनऊ और न्यू चंडीगढ़ जैसे शहरों में प्रदूषण का स्तर आमतौर पर सबसे खराब होता है.

विज्ञापन

नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद
चौथा टी-20 इंटरनेशनल मैच आधिकारिक तौर पर ‘बहुत ज्यादा कोहरे’ के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया, लेकिन असलियत ये थी कि एकाना स्टेडियम को स्मॉग की मोटी चादर ने ढक लिया था, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी. बीसीसीआई ने अपने आखिरी अपडेट में कहा, “भारत-साउथ अफ्रीका चौथा टी-20 मैच बहुत ज्यादा कोहरे की वजह से कैंसिल कर दिया गया है.”

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खफा हुए फैंस
बुधवार को लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक रेंज में, 400 से ऊपर रहा, जिससे यहां मैच कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मैच से पहले भारतीय टीम के वार्म-अप के दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पॉल्यूशन से बचने के लिए सर्जिकल मास्क पहने हुए दिखे. सोशल मीडिया पर फैंस ने लखनऊ में मैच आयोजित करने के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिए किया है और प्रदूषण को लेकर भी चिंता जाहिर की है. आइए देखते हैं कुछ रिएक्शंस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ