Fakhar Zaman: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जारी किए गए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक को बाहर कर दिया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेली जा रही वनडे सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फखर जमान की वापसी होने वाली है। उनके अलावा इमाम उल हक भी पाकिस्तान के लिए आगामी सीरीज में नजर आने वाले हैं।
फखर जमान की होने वाली है वापसी
क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक फखर जमान और इमाम उल हक को आगामी वनडे सीरीज में मौका मिलना तय है। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। हाल ही में फखर ने बाबर आजम को टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी थी, तब से वह चर्चा में हैं। पाकिस्तानी फैंस फखर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह न मिलने की वजह से नाराज भी हैं। कई पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भी पीसीबी के इस फैसले का विरोध किया था।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अहम कदम
दरअसल आईसीसी ने पाकिस्तान को ही इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दी है। ऐसे में पाक टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट से पहले फखर जमान और इमाम उल हक को टीम में वापस लाने की तैयारी में है। ये दो खिलाड़ी पाक के लिए काफी अहम है। इनके पास आईसीसी टूर्नामेंट खेलने का अनुभव भी है। दोनों खिलाड़ी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का हिस्सा थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान 10 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
ऐसा रहा है दोनों का करियर
पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 3 टेस्ट मैच में 32 की औसत के साथ 192 रन बनाए हैं। वहीं 82 वनडे मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 46.56 की औसत के साथ 3492 रन निकले हैं। वहीं 92 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 1848 रनों को अपने नाम किए हैं।
वहीं इमाम ने पाकिस्तान के लिए विश्व कप 2023 में आखिरी वनडे इंटरनेशनल खेला था। उन्होंने अब तक पाक के लिए 24 टेस्ट मैच में 37.33 की औसत के साथ 1568 रनों को अपने नाम किए हैं। वहीं 72 मैच में इमाम के नाम 3138 रन दर्ज हैं। जबकि 2 टी-20 मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट
ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की हार की भविष्यवाणी! दहशत में कंगारू
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
31 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
39 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines