EXCLUSIVE: रोहित-विराट को रांची वनडे के लिए पहले ही मिल गई थी जीत की चाबी, सौरभ तिवारी ने दिया था फॉर्मूला

Saurabh Tiwary EXCLUSIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला गया था. भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम को जीत का फॉर्मूला सौरभ तिवारी ने पहले ही दे दिया था.

INTERVIEW

Saurabh Tiwary EXCLUSIVE: कभी विराट कोहली के टीममेट रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी फिलहाल झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के सचिव की भूमिका निभा रहे हैं. 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया. भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आखिरी ओवर में मैच का नतीजा आया और टीम इंडिया ने 17 रनों से बाजी मार ली. हालांकि सौरभ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को रांची की पिच का मिजाज बता दिया था, जिससे टीम इंडिया की जीत आसान हो गई. न्यूज 24 से बात करते हुए सौरभ तिवारी ने जीत की कहानी बताई है.

विज्ञापन

सौरभ तिवारी ने बताया था जीत का फॉर्मूला

सौरभ तिवारी ने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा विराट और सौरभ साल 2008 में आरसीबी का एक साथ हिस्सा भी रह चुके हैं. न्यूज 24 से बात करते हुए सौरभ ने कहा “मैं रांची के जेएसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सालों से खेलता आ रहा हूं. मुझे यहां की पिच का मिजाज बखूबी मालूम है. मुझे पता है कि पिच पर कितनी रोलिंग करवाना है, और कितना पानी देना है. मैं पहले भी अपने स्टेटमेंट में कह चुका था कि 300 रन यहां पर जीत के लिए उचित स्कोर नहीं है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए 340-350 के आस पास स्कोर करना होगा”

सौरभ ने इस दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सभी कर्मचारियों को भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने भारत और साउथ अफ्रीका वनडे मैच में अहम भूमिका निभाई थी. सौरभ की बताई हुई बातों पर टीम इंडिया ने अमल किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 332 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “विराट कोहली टीम इंडिया के आने से दो दिन पहले ही रांची आ गए थे. उन्होंने सेंटर विकेट के बराबर में ही खूब प्रैक्टिस की. इसके अलावा रोहित शर्मा ने मैच के एक दिन पहले खूब बल्लेबाजी की और ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को पिच का आइडिया हो गया था.”

विराट कोहली की तारीफ करते हुए सौरभ ने आगे कहा “विराट एक दिग्गज खिलाड़ी हैं, जब वह अपनी लय में होते हैं तो उनके लिए मुश्किल पिच भी आसान हो जाती है. सौरभ ने ये भी बताया कि रोहित और विराट अभी लंबा टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. दोनों पूरी तरीके से फिट हैं और भारत को कई मैच जिताने के लिए तैयार हैं.”

विज्ञापन

सौरभ तिवारी के करियर पर एक नजर

35 साल के सौरभ तिवारी ने भारतीय टीम के लिए विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे मैच खेले. इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49 रन बनाए. वहीं आईपीएल में चार टीमों के लिए खेलते हुए तिवारी ने 93 मैच की 74 पारियों में 28.73 की औसत के साथ 1494 रन बनाए हैं. पिछले साल ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ