नई T20 लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, स्मिथ-मैक्सवेल और अश्विन जैसे दिग्गज दिखाएंगे जलवा

ETPL 2026 Full Schedule: यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. लीग का आगाज 26 अगस्त से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में स्टीव स्मिथ, आर अश्विन, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे कई सितारे धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

ETPL 2026 (Image generated by AI)

ETPL 2026 (Image generated by AI)

ETPL 2026 Full Schedule: यूरोपीय क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने मंगलवार, 28 जुलाई को अपने पहले सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ETPL 2026 की शुरुआत 26 अगस्त से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा. 6 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया के कई स्टार क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिसमें कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

सीजन का ओपनिंग मैच रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच खेल जाएगा. ETPL का पहला सीजन कुल 26 दिनों तक चलेगा और टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मलाहाइड में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ऐसा होगा ETPL का फॉर्मेट

ETPL के पहले संस्करण में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेंगी. लीग स्टेज में कुल 30 मैच खेले जाएंगे. पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबला होगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करेगी.

टूर्नामेंट के पहले 15 लीग मैच नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे. इसके बाद प्रतियोगिता आयरलैंड के मलाहाइड में शिफ्ट होगी, जहां बाकी लीग मैचों के अलावा क्वालिफायर और फाइनल भी आयोजित किए जाएंगे. 7 और 8 सितंबर को टीमों के लिए ट्रैवल डे रखा गया है. बता दें कि, लीग चरण के दौरान कई डबल-हेडर मुकाबले भी होंगे. भारतीय समयानुसार पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 6:45 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

ETPL 2026 में कई स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 में कई इंटरनेशनल सुपरस्टार मैदान पर उतरेंगे. इनमें स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एंगिडी और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों की मौजूदगी लीग का रोमांच कई गुना बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है. यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का पहला सीजन यूरोप में फ्रेंचाइजी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, जानिए कौन पास और कौन फेल?

ETPL 2026 का पूरा शेड्यूल (भारतीय समय)

मैचतारीखसमय (IST)मुकाबलास्थान
126 अगस्त (बुधवार)6:45 PMरॉटरडैम डॉकर्स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्सवूरबर्ग
227 अगस्त (गुरुवार)3:00 PMबेलफास्ट वॉल्व्स vs डबलिन गार्डियंसवूरबर्ग
327 अगस्त (गुरुवार)6:45 PMएडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs ग्लासगो कॉस्मिकवूरबर्ग
428 अगस्त (शुक्रवार)6:45 PMएम्स्टर्डम फ्लेम्स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्ग
529 अगस्त (शनिवार)3:00 PMग्लासगो कॉस्मिक vs डबलिन गार्डियंसवूरबर्ग
629 अगस्त (शनिवार)6:45 PMरॉटरडैम डॉकर्स vs बेलफास्ट वॉल्व्सवूरबर्ग
730 अगस्त (रविवार)3:00 PMएम्स्टर्डम फ्लेम्स vs बेलफास्ट वॉल्व्सवूरबर्ग
830 अगस्त (रविवार)6:45 PMएडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs डबलिन गार्डियंसवूरबर्ग
91 सितंबर (मंगलवार)6:45 PMग्लासगो कॉस्मिक vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्ग
102 सितंबर (बुधवार)3:00 PMडबलिन गार्डियंस vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्ग
112 सितंबर (बुधवार)6:45 PMबेलफास्ट वॉल्व्स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्ग
123 सितंबर (गुरुवार)6:45 PMएम्स्टर्डम फ्लेम्स vs ग्लासगो कॉस्मिकवूरबर्ग
134 सितंबर (शुक्रवार)6:45 PMग्लासगो कॉस्मिक vs बेलफास्ट वॉल्व्सवूरबर्ग
145 सितंबर (शनिवार)3:00 PMरॉटरडैम डॉकर्स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्ग
155 सितंबर (शनिवार)6:45 PMडबलिन गार्डियंस vs एम्स्टर्डम फ्लेम्सवूरबर्ग
166 सितंबर (रविवार)3:00 PMग्लासगो कॉस्मिक vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्ग
176 सितंबर (रविवार)6:45 PMएम्स्टर्डम फ्लेम्स vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्ग
7-8 सितंबर——टीमों का ट्रैवल डे—
189 सितंबर (बुधवार)6:45 PMडबलिन गार्डियंस vs बेलफास्ट वॉल्व्समलाहाइड
1910 सितंबर (गुरुवार)3:00 PMरॉटरडैम डॉकर्स vs ग्लासगो कॉस्मिकमलाहाइड
2010 सितंबर (गुरुवार)6:45 PMबेलफास्ट वॉल्व्स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्समलाहाइड
2111 सितंबर (शुक्रवार)6:45 PMडबलिन गार्डियंस vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्समलाहाइड
2212 सितंबर (शनिवार)3:00 PMबेलफास्ट वॉल्व्स vs रॉटरडैम डॉकर्समलाहाइड
2312 सितंबर (शनिवार)6:45 PMडबलिन गार्डियंस vs ग्लासगो कॉस्मिकमलाहाइड
2413 सितंबर (रविवार)3:00 PMएडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्समलाहाइड
2513 सितंबर (रविवार)6:45 PMबेलफास्ट वॉल्व्स vs ग्लासगो कॉस्मिकमलाहाइड
2615 सितंबर (मंगलवार)3:00 PMएम्स्टर्डम फ्लेम्स vs डबलिन गार्डियंसमलाहाइड
2715 सितंबर (मंगलवार)6:45 PMएडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs रॉटरडैम डॉकर्समलाहाइड
2816 सितंबर (बुधवार)6:45 PMग्लासगो कॉस्मिक vs एम्स्टर्डम फ्लेम्समलाहाइड
2917 सितंबर (गुरुवार)3:00 PMएडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs बेलफास्ट वॉल्व्समलाहाइड
3017 सितंबर (गुरुवार)6:45 PMरॉटरडैम डॉकर्स vs डबलिन गार्डियंसमलाहाइड
क्वालिफायर19 सितंबर (शनिवार)6:45 PMदूसरे और तीसरे स्थान की टीमेंमलाहाइड
फाइनल20 सितंबर (रविवार)6:45 PMलीग टॉपर vs क्वालिफायर विजेतामलाहाइड

ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, जल्द होने वाला है बड़ा फैसला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ