कभी विराट कोहली को किया था प्रपोज, अब शादी करके चर्चाओं में आईं महिला क्रिकेटर

Danni Wyatt Married Georgie Hodge: डेनियल व्याट अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने साल 2014 में विराट कोहली को भी शादी के लिए प्रपोज किया था.

Danni Wyatt virat kohli

Danni Wyatt virat kohli

Danni Wyatt Married Georgie Hodge: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज से शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरों को डेनियल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। डेनियल और जॉर्जी हॉज पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थी। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी। जहां डेनियल व्याट क्रिकेटर हैं तो वहीं जॉर्जी हॉज एक फुटबॉल टीम की मैनेजर हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर अब फैंस भी काफी प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली को किया था प्रपोज

डेनियल व्याट साल 2014 में विराट कोहली को प्रपोज करने को लेकर काफी चर्चाओं में आ गईं थी। साल 2014 में डेनियल व्याट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली को प्रपोज करते हुए लिखा था कि कोहली मेरे से शादी कर लो। उनकी ये पोस्ट फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी इस पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने ये सिर्फ मजाक के तौर पर किया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Georgie Hodge (@georgiehodge)

विज्ञापन

डेनियल व्याट का क्रिकेट करियर

डेनियल व्याट ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए अभी तक 2 टेस्ट, 110 वनडे और 156 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। 2 टेस्ट मैचों में डेनियल व्याट के नाम 129 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। इसके अलावा 110 वनडे मैचों में उनके नाम 1907 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं। वहीं 156 टी20 मैचों में डेनियल व्याट ने 2726 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने 14 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ