Danny Lamb Retirement: इंग्लैंड के क्रिकेटर डैनी लैंब ने सिर्फ 30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में ससेक्स के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर ने चोट के कारण अपने शानदार क्रिकेट करियर को खत्म करने का फैसला किया है. दरअसल, लैंब को काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन की शुरुआत में गर्दन में गंभीर चोट लगी थी. जांच में पता चला कि उनकी गर्दन में डिस्क हर्निएशन की समस्या है. इसके बाद लैंब ने जुलाई में सर्जरी भी कराई, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें क्रिकेट से दूर रहने का फैसला करना पड़ा.
ससेक्स ने दी संन्यास की जानकारी
डैनी लैंब इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में ससेक्स टीम का हिस्सा थे. इससे पहले वह लंकाशायर के लिए खेल चुके हैं. ससेक्स ने लैंब के संन्यास की जानकारी देते हुए बताया कि, “ससेक्स के ऑलराउंडर डैनी लैंब को 30 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायर होना पड़ा है. उन्हें गर्दन में डिस्क हर्नियेशन की समस्या हुई थी, जिसके कारण इस सीजन की शुरुआत में खेलते समय उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी. चोट लगने के बाद उन्होंने जुलाई में तुरंत सर्जरी कराई थी.” क्लब के मुताबिक, यह लैंब के लिए बेहद मुश्किल फैसला था, लेकिन उनके लंबे समय के स्वास्थ्य को देखते हुए क्रिकेट से संन्यास लेना जरूरी था.
संन्यास पर क्या बोले डैनी लैंब?
अपने संन्यास के फैसले पर लैंब ने कहा कि चोट के कारण करियर का अंत होना बेहद दुखद है, लेकिन मेडिकल सलाह के बाद उन्हें लगा कि यही सही फैसला है. उन्होंने कहा, “चोट के कारण अपने करियर का अंत होना बेहद मुश्किल है. मेडिकल सलाह लेने के बाद मुझे पता है कि यह मेरे स्वास्थ्य के लिए सही फैसला है. पेशेवर क्रिकेट में एक दशक से ज्यादा समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और लंकाशायर और ससेक्स दोनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं बेहद आभारी हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं कभी भी जन्मजात प्रतिभाशाली खिलाड़ी नहीं था, लेकिन मैंने हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और जीत दिलाने के लिए जो भी जरूरी था वह किया और मुझे कुछ अविश्वसनीय पलों का अनुभव करने का सौभाग्य मिला है जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे.”
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के दिग्गज घरेलू क्रिकेटर स्टीव बारविक का निधन, 65 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
डैनी लैंब का शानदार क्रिकेट करियर
डैनी लैंब का ससेक्स के साथ यह आखिरी सीजन था. वह तीन साल के लिए लैंकाशर से ससेक्स में शामिल हुए थे. अपने करीब एक दशक लंबे पेशेवर करियर में उन्होंने 10 सीजन में 150 से ज्यादा मुकाबले खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लैंब ने 38 मैचों में 1232 रन बनाने के साथ 68 विकेट भी अपने नाम किए. वहीं, 34 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 592 रन बनाए और 45 विकेट हासिल किए. इसके अलावा, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 83 मैच खेले, जिसमें 578 रन और 61 विकेट उनके नाम हैं. लैंब दो बार काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 और टी20 ब्लास्ट का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे.
2018 में रचा था इतिहास
डैनी लैंब 2018 में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में लैंकाशर के एक मुकाबले में जो मेनी की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतरकर इतिहास रचा था. वह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेलने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर बने थे.
ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ श्रीलंका ने चली बड़ी चाल! 2 अनजान खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल, बन सकते हैं खतरा
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
16 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
38 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
48 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
54 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines