इंग्लैंड के दिग्गज घरेलू क्रिकेटर स्टीव बारविक का निधन, 65 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

इंग्लैंड के दिग्गज घरेलू क्रिकेटर का निधन हो गया है. साल 1981 से लेकर साल 2001 तक इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़ी. इस दौरान इस खिलाड़ी ने 781 विकेट भी अपने नाम किए.

Image Credit: AI

Image Credit: AI

ग्लैमोरगन के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव बारविक का निधन हो गया है. उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इंग्लैंड में जन्में बारविक ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट A क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है और 781 विकेट चटकाए. हालांकि उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला. लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका शुमार महान तेज गेंदबाजों में किया जाता है.

विज्ञापन

65 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बारविक को प्यार से बाज के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज से की थी. लेकिन बाद में वह ऑफ-कटर गेंदबाज करने लगे. उन्होंने साल 1981 में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था और साल 1996 में आखिरी प्रथम श्रेणी मुकाबला खेले. उन्होंने अपनी टीम ग्लैमोरगन के लिए शानदार खेल दिखाया. अब उनके निधन के बाद ग्लैमोरगन मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैन चेरी ने दुख जताया है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा” स्टीव 1980 और 1990 के दशक के दौरान क्लब के दिग्गज किरदारों में से एक थे और 1993 में संडे लीग का खिताब जीतने वाली ग्लैमोरगन टीम के एक प्रमुख सदस्य थे. उनके ऑफ-कटर ने उन्हें काउंटी सर्किट में प्रसिद्धि और प्रशंसा दिलाई और 30 से अधिक वर्षों बाद भी, उनकी उपलब्धियों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है.”

इसके अलावा बारविक के घरेलू क्रिकेट क्लब, नीथ स्थित ब्रिटन फेरी स्टील सीसी ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत का दुख जताते हुए लिखा: “आज सुबह हमें एक दुखद खबर मिली है कि ब्रिटन फेरी स्टील सीसी के पूर्व कप्तान, ग्लैमोरगन के तेज गेंदबाज और हाल ही में ग्लैमोरगन हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए स्टीफन आर बारविक का निधन हो गया है. एक महान व्यक्ति, स्नेही पिता और दादा. बाज, आपकी आत्मा को शांति मिले, आपकी यादों के लिए धन्यवाद.”

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

स्टीव बारविक ने 212 फर्स्ट क्लास मैच में 456 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा 276 लिस्ट A मैचों में उन्होंने 325 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. साल 2001 में उन्होंने आखिरी लिस्ट A मैच खेला था. इस तरह उन्होंने दोनों ही प्रारूपों में 781 विकेट चटकाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ