पाकिस्तान से हार के बाद इंग्लैंड ने आगामी सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी अचानक हुआ बाहर

New Zealand vs England: पाकिस्तान से मिली हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इंग्लैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है।

ECB (2)

New Zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 28 नवंबर से खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं। जेमी स्मिथ को मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से पहले वेस्टइंडी के खिलाफ व्हाइड बॉल की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 3 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इंग्लैंड को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की खेली गई टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब टीम आगामी टेस्ट मैच के लिए तैयार है।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स संभालेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में बोर्ड ने बेन स्टोक्स को ही कप्तान बनाया है। स्टोक्स ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी की थी। हालांकि उन्हें सीरीज गंवानी पड़ गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जेमी स्मिथ को नहीं चुना गया है। वह पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा थे।

जैकब बेथेल को पहली बार मिला मौका

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल को पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया है। वह लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। जैकब ने इंग्लैंड के लिए 5 वनडे मैच में 85 रन के अलावा 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा 2 टी-20 मैच में उन्होंने 46 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

उनका घरेलू टूर्नामेंट में शानदार आंकड़ा रहा है। उन्होंने 20 प्रथम श्रेणी मैच में 738 रन के अलावा 7 विकेट अपने नाम किए। वहीं 21 लिस्ट A मैच में उन्होंने 424 रन बनाने के अलावा 19 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 20 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 782 रन के अलावा 7 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्क्वाड

बेन स्टोक्स रेहान अहमद गस एटकिंसन , शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से जॉर्डन, कॉक्सजैक क्रॉली ,बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ