हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs NZ: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मारी बाजी, चारों खाने चित हुई न्यूजीलैंड

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज को इंग्लिश टीम ने अपने नाम कर लिया. इस मैच में गेंदबाजों का दमखम देखने को मिला. आइए मैच पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 115 रनों से जीत हासिल कर ली. इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, जबकि बल्लेबाजों की ओर से संघर्ष भरी बल्लेबाजी देखी गई. हैरी ब्रूक ने पहली पारी में अर्धशतक जमाया था. इसके अलावा वह दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 140 रन

पहली पारी में इंग्लैंड ने 39.4 ओवर में 140/10 रन बनाए थे. टीम की ओर से हैरी ब्रूक को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 37 गेंदों में 19 रन बनाए. वहीं, एमिलियो गे ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए. बेन स्टोक्स ने 23 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में काइल जैमिसन ने 5 विकेट और नाथन स्मिथ ने 3 विकेट लिए थे.

140 रनों का पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 29.5 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई. केन विलियमसन और रचिन रवींद्र का खाता नहीं खुला. इसके अलावा कप्तान टॉम लाथम 1 रन बनाकर आउट हो गए. टीम की ओर से काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 29 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में 34 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में ओली रॉबिनसन ने 5 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही थम गया कप्तानी का सफर, सूर्यकुमार यादव समेत 4 कप्तानों का दुर्लभ रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने दर्ज की जीत

पहली पारी में 27 रनों की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए. टीम की ओर से एमिलियो गे ने सबसे ज्यादा 95 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए. 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.3 ओवर में ही 138 रनों पर सिमट गई. डेवॉन कॉन्वे ने 91 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में 44 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में गस एटकिंसन ने 5 विकेट हॉल लिए. इस तरह इंग्लैंड ने 115 रनों से बाजी मारी और 3 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola