IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान मैच से एक दिन पहले करती है. प्लेइंग 11 में जोस बटलर, बेन डकेट के अलावा आदिल रशीद को मौका मिला है. इसके अलावा कई अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.
सलामी बल्लेबाज की भूमिका संभालेंगे ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि इंग्लैंड की सलामी जोड़ी की भूमिका जैकब बेथेले और बेन डकेल संभालेंगे. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में जो रूट, हैरी ब्रूक और जोस बटलर भूमिका में होंगे. ये खिलाड़ी लगातार इंग्लैंड के लिए वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में सैम करन और विल जैक्स मोर्चा संभाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या इंग्लैंड के कोच बनने की रेस में हैं 3 भारतीय खिलाड़ी?
गेंदबाजी विभाग की बात करें तो जोफ्रा आर्चर को भी प्लेइंग 11 में मौका मिला है. आर्चर ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा सैम करन, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल रशीद के भी कंधे पर गेंदबाजी विभाग का जिम्मा रहने वाला है.
इंग्लैंड का हौसला बुलंद
भारत के खिलाफ इंग्लैंड का हौसला बुलंद है, क्योंकि इंग्लिश टीम ने हाल ही में भारत को 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से रौंदा था. भारत इस सीरीज में एक भी मैच अपने नाम नहीं कर पाई थी. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. ऐसे में मेजबान टीम का हौसला बुलंद है. दूसरी ओर भारत के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में इंग्लैंड के लिए वनडे सीरीज आसान नहीं होने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इंग्लैंड में होगा बड़ा उलटफेर!
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन ,विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग और आदिल रशीद.
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines