AUS vs ENG: फाइनल टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 12 खिलाड़ियों को मिली जगह

Australia vs England Test, Fifth Test Match: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इन दिनों एशेज सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने फाइनल और आखिरी टेस्ट के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है, जिसमें 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इंग्लैंड की टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम जश्न मनाते हुए

इंग्लैंड क्रिकेट टीम जश्न मनाते हुए

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से खेला जाएगा. अब तक खेले गए 4 मैच में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे है. ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 3 मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था. वहीं, चौथे मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था. अब सीरीज के पांचवें मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने दल का ऐलान किया है, जिसमें 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है.

विज्ञापन

दो बड़े बदलाव भी हुए

पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने 12 सदस्यीय दल में 2 बड़े बदलाव किए हैं. स्पिनर शोएब बशीर और सीमर मैथ्यू पॉट्स को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा गस एटकिंसन को भी टीम में जगह मिली है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 5 विकेट हॉल लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था. टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स संभालेंगे. इसके अलावा अनुभवी जो रूट को भी मौका मिला है.

विज्ञापन

फाइनल टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग.

सिडनी में कैसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड?

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक इंग्लैंड ने 57 टेस्ट मैच खेले हैं. इंग्लैंड ने 22 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 27 टेस्ट मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 8 मैच ड्रॉ हुए हैं. इंग्लैंड ने सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच 14 साल पहले जीता था. इसके बाद से सिडनी की सरजमीं पर टीम ने एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है. साल 2011 में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने सिडनी के मैदान पर जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ