England vs West Indies Lord’s Test Match: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 10 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज ने भी अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है। टीम की कप्तानी क्रेग ब्रेथवेट कर रहे हैं।
इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह
लॉर्ड्स में होने वाले मैच के लिए वेस्टइंडीज ने माइकेले लुईस को टीम में शामिल किया। वो इस मैच में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे। मिडिल ऑर्डर में क्रिक मैकेंजी, अलीक अथनाजे, कावेम हॉज को जगह मिली है। अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर भी टीम में नजर आएंगे। विकेटकीपर के रूप में जोसुआ डिसिल्वा को शामिल किया गया है।
अगर गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर्स के साथ उतरेगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जायडन सील्स, अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ को मिली है। जबकि गुडाकेश मोती स्पिनर के रूप में नजर आएंगे।
यहां देखें दोनों देशों की टीम:
इंग्लैंड – जैक क्राउली, बेन ड्यूकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटिंकसन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
वेस्टइंडीज – क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), माइकेले लुईस, क्रिक मैकेंजी, अलीक अथनाजे, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोसुआ डिसिल्वा (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, जायडन सील्स, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल
ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्का, आंद्रे रसेल ने निकाल दी पाकिस्तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा सिक्स
ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines