ENG vs WI: गोली की तरह निकली बॉल, फील्डर ने पलक झपकते ही लपका कैच, सहम गया बल्लेबाज! देखें वीडियो

ENG vs WI Ollie Pope Catch Kavem Hodge: इंग्लैंड के खिलाड़ी ओली पोप ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया है। उन्होंने पहले टेस्ट में बेहतरीन कैच लपककर विंडीज के बल्लेबाज को दंग कर दिया।

ENG vs WI Ollie Pope Catch Kavem Hodge

ENG vs WI Ollie Pope Catch Kavem Hodge

ENG vs WI Ollie Pope Catch Kavem Hodge: इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट बुधवार से शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में वेस्ट इंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.4 ओवर में महज 121 रन बनाकर ढेर हो गई। विंडीज के बल्लेबाज लॉर्ड्स में संघर्ष करते नजर आए। वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी और फील्डिंग में धार देखने को मिली। इंग्लैंड के खिलाड़ी ओली पोप ने तो अपने शानदार कैच से बल्लेबाज को ही हैरान कर दिया।

36वें ओवर में दिखाई शानदार फील्डिंग

ये नजारा 36वें ओवर में देखने को मिला। क्रिस वोक्स ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो केवम अजोएल ने इस पर करारा चौका जड़ने की कोशिश की। उन्होंने चाबुक की तरह बल्ला चलाया, जिस पर लगकर बॉल गोली की रफ्तार से निकली, लेकिन ये क्या?

पलक झपकते ही दिखाई शानदार फील्डिंग

पॉइंट पर खड़े फील्डर ओली पोप ने यहां अद्भुत-अविश्वसनीय फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए डाइव मारी और पलक झपकते ही कैच पकड़ लिया। पोप के इस कैच की रफ्तार इतनी तेज थी कि केवम अजोएल को एक पल के लिए कुछ समझ ही नहीं आया। वह घुटनों के बल बैठे और आश्चर्यचकित रह गए। मानो उन्हें यकीन था कि इस चौके को रोक पाना मुश्किल होगा, कैच का तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ओली पोप की शानदार फील्डिंग के चलते केवम 48 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 24 रन ही बना पाए। अपने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के डेब्यूटेंट गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महफिल लूटी। उन्होंने 12 ओवर में 45 रन देकर 7 विकेट चटकाए। जेम्स एंडरसन, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।

वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी का हाल 

वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके बल्लेबाजों के लिए इंग्लिश गेंदबाजी को समझ पाना टेढ़ी खीर साबित हुआ। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सबसे ज्यादा रन मिकाइल लुइस ने बनाए। उन्होंने 58 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 27 रन बनाए। एलिक अथांजे ने 23, अल्जारी जोसेफ ने 17 और गुडाकेश मोती ने 14 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 29 ओवर खेल 135 रन बना लिए हैं। उसे 2 विकेट का नुकसान हो चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ