ENG vs WI Joe Root Record: इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में निए नए कीर्तिमान रचते नजर आ रहे हैं। गुरुवार से वेस्ट इंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बेन डकेट के बाद जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में नया मुकाम हासिल किया।
सबसे ज्यादा रन के मामले में श्रीलंका के दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम टेस्ट में 11814 रन दर्ज हैं। जो रूट इस मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। हालांकि रूट पहली पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इस छोटी पारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 11818 रन हो गए हैं।
शिवनारायण चंद्रपॉल और ब्रायन लारा से पीछे
रूट अब वेस्ट इंडीज के दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल से पीछे हैं। जिन्होंने टेस्ट में 11867 रन बनाए हैं। रूट को उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 50 रन और बनाने हैं। रूट विंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जिनके नाम 11953 रन दर्ज हैं। रूट को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 136 रन और बनाने हैं। जबकि 12 हजार रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें 182 रन बनाने हैं। रूट के नाम 31 शतक और 62 अर्धशतक भी दर्ज हैं। रूट सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर काबिज हैं।
सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तेंदुलकर ने 200 मैचों में 15921 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 13378 रन के साथ काबिज हैं। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के जैक कालिस ने 13289 रन के साथ कब्जा जमाया हुआ है। भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ 13288 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक ने 12472 रन के साथ कब्जा बरकरार रखा है।
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन डकेट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड का कोई ओपनर नहीं कर पाया ये कारनामा
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का हाहाकार, 4.2 ओवर में ठोक डाले इतने रन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: संन्यास लेने के बाद भी इंग्लैंड की टीम से जुड़े रहेंगे जेम्स एंडरसन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: सिर में लगी गेंद, बहने लगा खून; गंभीर रूप से घायल होकर पिच पर गिरा गेंदबाज; देखें Video
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines