हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे जो रूट? देखें क्या दिया जवाब

England Cricket Team के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट अपने बल्ले से इन दिनों आग उगल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट क्रिकेट सीरीज में वह अब तक 3 शतक लगा चुके हैं। अब वो क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
joe root

England Cricket Team के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इन दिनों अपने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट क्रिकेट सीरीज के दूसरे मैच में जो रूट ने दोनों पारियों में शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जो रूट ने अब तक अपने करिअर में कुल 34 शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में 12377 रन बना लिए हैं।

जो रूट अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग , साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जैक कालिस, भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने वाले हैं। वहीं, वह टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 15291 रन बनाए हैं। ये टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। जो रूट 12377 रन के साथ इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, तो उन्होंने अपना जवाब दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले जो रूट 

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस सवाल के जवाब में कहा कि वो किसी भी रिकॉर्ड को नहीं देख रहे हैं। वो बस अच्छा खेलना चाहते हैं और अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। शतक बनाना सुखद एहसास है, लेकिन अगर टेस्ट टीम जीतती है तो इससे बड़ी खुशी कुछ भी नहीं होती है।

सचिन तेंदुलकर बनाम जो रूट 

खिलाड़ी  कुल टेस्ट  कुल रन  एवरेज  स्ट्राइक रेट  शतक  अर्धशतक 
सचिन तेंदुलकर 200 15291 50.90 56.99 51 68
जो रूट 145 12377 53.79 54.08 34 64

 

इनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे जो रूट 

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कुलक 12377 रन बना लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वो दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा (11953) को पीछे छोड़ दिया है। अब उनकी नजर कुमार संगकारा (12400), एलिस्टर कुक (12472), राहुल द्रविड़ (13288), जैक कैलिस (13289) और रिकी पोंटिंग (13378) को पीछे छोड़ने पर है।  वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (15291) के नाम दर्ज है। जो रूट इस रिकॉर्ड को भी आने वाले समय में तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का काला इतिहास: मैच के दौरान मैदान पर गई 17 क्रिकेटरों की जान, एक भारतीय भी शामिल

ये भी पढ़ें:- 11825 रन, 411 विकेट; ये दिग्गज था टीम इंडिया का सबसे पहला कप्तान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola