हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs SL: T20 WC 2026 के एक और सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा, जानें रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा?

England vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, जिससे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को 1-1 अंक मिला. वहीं, अब श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में होने वाले दूसरे सुपर-8 मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यहां जानिए कैसा है पल्लेकेले में मौसम का हाल.

विज्ञापन
England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, ENG vs SL Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बारिश ने इस रोमांच का मजा किरकिरा कर दिया. शनिवार (21 फरवरी) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया. कोलंबो में हो रही लगातार बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा.

वहीं, अब श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में होने वाले दूसरे सुपर-8 मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, लेकिन खराब मौसम ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. तो चलिए जानते हैं कैसा है पल्लेकेले का मौसम और अगर यह मैच भी रद्द होता है तो क्या होगा?

ENG vs SL: कैसा है पल्लेकेले का मौसम?

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सुपर-8 मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, पल्लेकेले में फिलहाल मौसम का मिजाज ठीक नहीं है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में यहां रुक-रुक कर बारिश होती रही है. मैच के दौरान बारिश की संभावना 55 से 74 प्रतिशत है.

विज्ञापन

AccuWeather के मुताबिक, दोपहर 2 बजे करीब 55% चांस है, 3 बजे 61%, शाम 4 से 5 बजे के बीच यह बढ़कर 74% तक जा सकता है, जबकि 6 बजे के आसपास 49% संभावना है. पूरे मैच के दौरान बादल छाए रहने की भी उम्मीद है. ऐसे में मुकाबले के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

मैच रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा?

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए कोई रिजर्व दे नहीं रखा गया है और मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5 ओवर का खेल जरूरी है. लेकिन मौजूदा पूर्वानुमान को देखते हुए मैच रद्द होने का खतरा भी बना हुआ है. अगर यह मुकाबला भी रद्द होता है, तो ग्रुप 2 का समीकरण काफी दिलचस्प और उलझा हुआ हो जाएगा.

विज्ञापन

अगर बारिश की वजह से यह मैच नहीं हो पाता है तो नियम के मुताबिक दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिया जाएगा. ऐसा में ग्रुप 2 की चारों टीमों के खाते में 1-1 अंक हो जाएंगे और सभी का नेट रन रेट 0 रहेगा. यानी मैच रद्द होने से किसी को फायदा तो नहीं होगा, लेकिन इस ग्रुप की चारों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले RCB को झटका, T20 World Cup 2026 के बीचों बीच चोटिल हुआ ये क्रिकेटर, बॉलिंग नहीं कर पाएंगे

ENG vs SL: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

विज्ञापन

श्रीलंका: पथुम निस्संका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनीत वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षना, दिलशान मदुशंका.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: बिना एक पैसा खर्च किए कैसे देखें IND vs SA महामुकाबला? ये रहा ‘फ्री’ स्ट्रीमिंग का जुगाड़!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola