ENG vs SL: पथुम निसांका का मुरीद हुआ टीम इंडिया का स्टार प्लेयर, तारीफ में पढ़े कसीदे

Ravichandran Ashwin Praised Pathum Nissanka: श्रीलंका के युवा खिलाड़ी पथुम निसांका ने शानदार सेंचुरी ठोक अपनी टीम को तीसरे टेस्ट में 6 विकेट से जीत दिलाई। निसांका ने 124 गेंदों में 13 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 127 रन कूटे। उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है।

Pathum Nissanka Century

Pathum Nissanka Century

Ravichandran Ashwin Praised Pathum Nissanka: श्रीलंका की टीम ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। द ओवल में मिली इस जीत में श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका चमके। निसांका ने शानदार शतक ठोका और 124 गेंदों में 13 चौके-2 छक्के जड़कर नाबाद 127 रन बनाए। आलम ये रहा कि इंग्लैंड के धुरंधर गेंदबाज निसांका के आगे ‘पानी मांगते’ नजर आए। निसांका के इस शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका ने 41वें ओवर में ही ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी इस सनसनीखेज परफॉर्मेंस को दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों से तारीफें मिल रही हैं। उनकी बल्लेबाजी के टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन भी मुरीद हो गए हैं।

विज्ञापन

”श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक”

अश्विन ने निसांका की धांसू परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। टीवी पर ये मुकाबला देख रहे अश्विन ने एक्स पर निसांका की बल्लेबाजी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा- पथुम निसांका हाल के दिनों में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। ये चौथी पारी में क्वालिटी का शतक है। आपको बता दें कि निसांका ने इस शतक के साथ नया कीर्तिमान बनाया है। वह इंग्लैंड में चौथी पारी में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अश्विन को टीम इंडिया में जगह

रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर को खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है। इससे पहले वे दूसरी टीमों के हर मुकाबले पर नजर रख रहे हैं। अश्विन इससे पहले भी कई युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन

ये रहा मैच का हाल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो इंग्लैंड ने भले ही ये सीरीज 2-1 से जीत ली हो, लेकिन इस हार को वह कभी नहीं भूल सकता। श्रीलंका की टीम इस जीत के साथ इंग्लैंड में चौथी पारी के लक्ष्य को चेज करने वाली पहली उपमहाद्वीपीय टीम बन गई है। उसने 10 साल बाद टेस्ट में इंग्लैंड को हराया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 263 रन जड़े। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 156 रन बनाकर 219 रन का टार्गेट दिया। जिसे श्रीलंका ने चौथे दिन पहले सेशन में ही 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ