Pathum Nissanka Century Record: श्रीलंका की टीम ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। सोमवार को चौथे दिन पहले सेशन में ही श्रीलंका ने इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाज श्रीलंका के आगे बेबस नजर आए। इस जीत में ओपनर पथुम निसांका का सबसे बड़ा रोल रहा। उन्होंने इंग्लैंड के घर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका। निसांका ने इस शतक के साथ इतिहास रचा।
पथुम निसांका पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने
पथुम निसांका इंग्लैंड में टेस्ट की चौथी पारी में शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। निसांका ने अपनी शानदार पारी में कुल 124 गेंदों में 13 चौके-2 छक्के ठोक 102.42 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 127 रन बनाए। निसांका ने इससे पहले पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 51 गेंदों में 9 चौके ठोक कुल 64 रन जड़े। निसांका को इस ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: श्रीलंका ने 10 साल बाद इंग्लैंड को उनके घर में ही पीटा, बनाया ये बड़ा कीर्तिमान
श्रीलंका को इस मैच में जीत के लिए 219 रन का टार्गेट मिला। जिसे उसने 41वें ओवर में पथुम निसांका की सेंचुरी और एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 32 रनों की बदौलत हासिल कर लिया। कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों में 7 चौके जड़कर 39 और दिमुथ करुणारत्ने ने 21 गेंदों में एक चौका जड़कर 8 रन बनाए।
निसांका के करियर की दूसरी टेस्ट सेंचुरी
खास बात यह है कि ये पथुम निसांका के करियर की दूसरी ही टेस्ट सेंचुरी है। अपने करियर के दूसरे ही शतक से उन्होंने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 26 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अपने करियर में 11 ही टेस्ट खेले हैं। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है।
श्रीलंका की टीम ने इस तरह रचा इतिहास
श्रीलंका ने इस शानदार जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंग्लैंड में चौथी पारी के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करने वाली पहली सबकॉन्टिनेंटल टीम बन गई है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: केएल राहुल या सरफराज खान, किसे मिलेगा मौका? ये खिलाड़ी बढ़ाएगा टेंशन
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
38 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
53 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines