IND vs BAN: केएल राहुल या सरफराज खान, किसे मिलेगा मौका? ये खिलाड़ी बढ़ाएगा टेंशन

IND vs BAN Team India Probable Playing 11: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

Team India

Team India

IND vs BAN Team India Probable Playing 11: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। जबकि दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। पंद्रह सदस्यीय भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी आकाशदीप और यश दयाल ने जगह बनाई है। टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है। रोहित की कप्तानी में टीम टेस्ट सीरीज जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी अंराक जुटाना चाहेगी। आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

विज्ञापन

रोहित-यशस्वी ओपनिंग 

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ भारतीय टीम ओपनिंग कर सकती है। ओपनिंग में दाएं-बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन बांग्लादेश के गेंदबाजों को छकाएगा। तीसरे स्थान पर शुभमन गिल और चौथे स्थान पर विराट कोहली का उतरना लगभग तय है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत होंगे विकेटकीपर 

ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। उन्हें पांचवें स्थान पर भेजा जा सकता है। वह फिलहाल दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने इंडिया-बी के लिए खेलते हुए पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 61 रन ठोके। अपनी तूफानी पारी में पंत ने 9 चौके-2 छक्के ठोके। पंत की बेखौफ बल्लेबाजी फैंस का रोमांच बढ़ाएगी।

विज्ञापन

केएल राहुल या सरफराज, किसे मिलेगा मौका? 

छठे स्थान के लिए केएल राहुल और सरफराज खान के बीच फाइट देखने को मिल सकती है। केएल इसमें आगे निकल सकते हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए पहली पारी में 37 और दूसरी में 57 रन जड़े। जबकि सरफराज की बात की जाए तो इंडिया-बी के लिए खेलते हुए उन्होंने पहली पारी में 9 और दूसरी में 46 रन जड़े। टीम इंडिया केएल के अनुभव के साथ जा सकती है।

विज्ञापन

कुलदीप यादव को लेकर बढ़ेगा सिरदर्द

इसके बाद सातवें स्थान पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, आठवें पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल, नौवें पर ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन, दसवें पर जसप्रीत बुमराह और 11वें स्थान पर मोहम्मद सिराज को जगह दी जा सकती है। कुलदीप यादव को लेकर टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ सकता है। कुलदीप और अश्विन में से एक स्पिनर को जगह मिल सकती है, लेकिन अश्विन का बल्लेबाजी करना एक प्लस पॉइंट है। ऐसे में वह बाजी मार सकते हैं। वहीं आकाशदीप की बात की जाए तो दलीप ट्रॉफी के आगामी मैचों में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा। उन्होंने 9 विकेट चटकाकर और 43 रन जड़कर अपने आपको साबित किया है। ऐसे में यदि उनकी लय बरकरार रहती है तो वे निश्चित तौर पर वापसी कर सकते हैं। आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में 23 फरवरी 2024 को डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं यश दयाल और ध्रुव जुरेल को इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ