Milan Rathnayake Test Debut: दुनियाभर में क्रिकेट की नई प्रतिभाएं सामने आकर अपने प्रदर्शन से हैरान करती नजर आ रही हैं। इन टैलेंटेड खिलाड़ियों को बस एक बड़े मंच की जरूरत होती है, जहां पहुंचते ही वह कीर्तिमान गढ़ना शुरू कर देते हैं। बुधवार को श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले प्रतिभाशाली गेंदबाज मिलन रथनायके ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। हालांकि ये कमाल उन्होंने गेंद नहीं बल्कि बल्ले से किया है। इंग्लैंड की दमदार बॉलिंग के आगे जहां श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पानी मांगने लगे तो वहीं नौवें नंबर पर उतरे मिलन रथनायके ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।
ठोक डाला अर्धशतक
मिलन रथनायके ने टेस्ट डेब्यू में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक डाली। उन्होंने कुल 135 गेंदें खेलीं और 6 चौके-2 छक्के ठोक 72 रन जड़े। पहले उन्होंने कप्तान धनंजय डिसिल्वा का साथ दिया तो वहीं डिसिल्वा के 74 रन पर आउट होने के बाद निचले क्रम पर विश्वा फरनांडो के साथ जोड़ी जमाने की कोशिश में जुटे। खास बात यह है कि श्रीलंका के 7 बल्लेबाज 113 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन मिलन रथनायके की शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने 200 रन का स्कोर पार कर लिया। श्रीलंका ने पहली पारी में 74 ओवर खेले और पूरी टीम 236 रन बनाकर आउट हो गई।
इस तरह रचा इतिहास
इस फिफ्टी के साथ मिलन रथनायके टेस्ट डेब्यू में निचले क्रम पर अर्धशतक जमाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए। मिलन ने 9 या उससे कम पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश परेरा के नाम दर्ज था। जिन्होंने 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर नाबाद 43 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में किया डेब्यू, खेलने का नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी
28 साल के मिलन रथनायके 6 फुट लंबे गेंदबाज हैं। वह दाएं हाथ से मीडियम फास्ट बॉलिंग करते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 40 मैचों में 81, लिस्ट ए के 45 मैचों में 47 और टी-20 के 22 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: सऊद शकील ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
16 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
22 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines