England vs Sri Lanka 3rd T20I Live Streaming: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत हासिल करके 2-0 के अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है. अब आज यानी शनिवार, 19 सितंबर को सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20I मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
वहीं, श्रीलंकाई टीम आखिरी मैच में जीत हासिल कर अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो आइए जानते हैं आप भारत में इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20I मुकाबला शनिवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आमने-सामने होंगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा.
भारत में कहां देखें इंग्लैंड-श्रीलंका टी20 मैच लाइव?
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
इंग्लैंड-श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 16 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है. गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ लगातार 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत हासिल की है.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कही ये बात
ENG vs SL T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), अनेउरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, सन्नी बेकर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जोश टोंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, बेन डकेट.
श्रीलंका: पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थारिन्दु रत्नायके, दुशमंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, डुनिथ वेललागे, पवन रथनायके, महीश थीक्षाना, जेनिथ लियानगे, नुवान तुषारा.
ये भी पढ़ें- भारत की जूनियर टीम के चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पवार, रेस में सबसे आगे
संबंधित खबरें
अर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
40 mins agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
54 mins agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
1 hr agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, अर्शदीप ने जैकब्स को किया रन आउट
3 hrs agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
3 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
4 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines