ENG vs SL Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-श्रीलंका सुपर-8 मुकाबला लाइव? जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

ENG vs SL Live Streaming: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, England vs Sri Lanka Super 8 Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की जंग शुरू हो चुकी है. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सुपर-8 मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है और दोनों ही टीमें जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी. लेकिन हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ श्रीलंका के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

ENG vs SL: किसका पलड़ा भारी?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक 17 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 4 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. आंकड़े के मुताबकि, श्रीलंका के खिलाफ हमेशा से इंग्लैंड का दबदबा रहा है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप स्टेज में चार में तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है.

अब सुपर 8 में दोनों ही टीमें अपनी लय को बरकरार रखते हुए मजबूत शुरुआत करना चाहेगी और ऐसे में इस मुकाबले में टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद है.

विज्ञापन

ENG vs SL: कब और कहां देखें लाइव?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 2.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढें- ‘फर्क नहीं पड़ता’, 3 डक के बाद भी नहीं बदलेगा अभिषेक शर्मा का ताबड़तोड़ अंदाज, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

ENG vs SL: दोनों टीमों संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

विज्ञापन

श्रीलंका: पथुम निस्संका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनीत वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्शाना, दिलशान मदुशंका.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ