Josh Hull Debut England Test Team: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच लंदन के द किआ ओवल में तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। खास बात यह है कि इस टेस्ट में 20 साल के क्रिकेटर ने डेब्यू किया है। शुक्रवार को 6.7 फीट के जोश हल ने डेब्यू किया तो ये मौका काफी खास बन गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। बेटे को अपने देश के लिए डेब्यू करते देख मां की आंखें भर आईं। वे खुशी से रोने लगीं। उन्हें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कैप प्रजेंट की।
कौन हैं जोश हल?
हंटिंगडन, कैम्ब्रिजशायर में 20 अगस्त, 2004 को जन्मे जोश हल ने 20 साल 17 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के पेस सेंसेशन हैं। उन्होंने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 16, लिस्ट ए के 9 मैचों में 17 और टी-20 के 21 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं। शुरू में वे रग्बी खेलते थे। इस दौरान 15 साल की उम्र में उनका हाथ टूट गया था। इस चोट के बाद उनका झुकाव क्रिकेट की ओर हुआ। कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने स्किल्स पर काम करना शुरू कर दिया था।
किसान परिवार में जन्मे
जोश एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी दादी ने उनके और भाई ओली के लिए खेत में अस्थायी नेट सुविधा शुरू की थी। वहीं से उन्होंने गेंदबाजी के गुर सीखे। इंग्लैंड के पूर्व सीमर फिलिप डेफ्रीटास का उनकी कामयाबी में बड़ा रोल रहा है।
क्यों मिली टीम में जगह?
पिछले साल मेट्रो बैंक कप के फाइनल के आखिरी ओवर में जोश हल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आखिरी ओवर में 8 रन बचाकर टीम को जीत दिलाई। पिछले महीने एक टूर मैच में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए उन्होंने 5 विकेट चटकाकर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: क्या बॉल है! नवदीप सैनी की इनस्विंगर ने शुभमन गिल के उड़ाए होश, पोज मारता रह गया कप्तान, देखें वीडियो
बाएं हाथ के गेंदबाज कम
उनकी लंबाई भी उन्हें टीम में स्थान दिलाने में बड़ी वजह बनी। हल की गेंदबाजी में रिलीज पॉइंट, वेरिएशन और उछाल उन्हें खास बनाती है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कम हैं। हल ऑलराउंडर सैम कुरेन के अलावा 2010 में रयान साइडबॉटम के बाद से पेस अटैक में बाएं हाथ के गेंदबाज की कमी पूरा करेंगे।
ये भी पढ़ें: सबसे पहले एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाला बल्लेबाज, खुद ही काट थी अपनी उंगली; आज भी नहीं है पछतावा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
3 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
5 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, लसिथ मिलंगा समेत तीन कोचों न
7 mins agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines