किसान परिवार का बेटा, खेत में सीखे क्रिकेट के गुर, 20 साल के खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Josh Hull Debut England Test Team: इंग्लैंड के 20 साल के क्रिकेटर जोश हल ने टेस्ट डेब्यू किया है। उनका डेब्यू काफी खास रहा। मैदान पर उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। उन्हें एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कैप प्रजेंट की।

Josh Hull England Cricketer

Josh Hull

Josh Hull Debut England Test Team: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच लंदन के द किआ ओवल में तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। खास बात यह है कि इस टेस्ट में 20 साल के क्रिकेटर ने डेब्यू किया है। शुक्रवार को 6.7 फीट के जोश हल ने डेब्यू किया तो ये मौका काफी खास बन गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। बेटे को अपने देश के लिए डेब्यू करते देख मां की आंखें भर आईं। वे खुशी से रोने लगीं। उन्हें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कैप प्रजेंट की।

कौन हैं जोश हल? 

हंटिंगडन, कैम्ब्रिजशायर में 20 अगस्त, 2004 को जन्मे जोश हल ने 20 साल 17 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के पेस सेंसेशन हैं। उन्होंने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 16, लिस्ट ए के 9 मैचों में 17 और टी-20 के 21 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं। शुरू में वे रग्बी खेलते थे। इस दौरान 15 साल की उम्र में उनका हाथ टूट गया था। इस चोट के बाद उनका झुकाव क्रिकेट की ओर हुआ। कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने स्किल्स पर काम करना शुरू कर दिया था।

किसान परिवार में जन्मे

जोश एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी दादी ने उनके और भाई ओली के लिए खेत में अस्थायी नेट सुविधा शुरू की थी। वहीं से उन्होंने गेंदबाजी के गुर सीखे। इंग्लैंड के पूर्व सीमर फिलिप डेफ्रीटास का उनकी कामयाबी में बड़ा रोल रहा है।

क्यों मिली टीम में जगह? 

पिछले साल मेट्रो बैंक कप के फाइनल के आखिरी ओवर में जोश हल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आखिरी ओवर में 8 रन बचाकर टीम को जीत दिलाई। पिछले महीने एक टूर मैच में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए उन्होंने 5 विकेट चटकाकर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा।

बाएं हाथ के गेंदबाज कम

उनकी लंबाई भी उन्हें टीम में स्थान दिलाने में बड़ी वजह बनी। हल की गेंदबाजी में रिलीज पॉइंट, वेरिएशन और उछाल उन्हें खास बनाती है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कम हैं। हल ऑलराउंडर सैम कुरेन के अलावा 2010 में रयान साइडबॉटम के बाद से पेस अटैक में बाएं हाथ के गेंदबाज की कमी पूरा करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ