England Playing 11 Lords Test: इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में 29 अगस्त से दूसरा टेस्ट खेलेगी। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। ये टेस्ट लॉर्ड्स में 29 अगस्त से खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में 3 साल बाद धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हो गई है। इंग्लैंड ने तूफानी गेंदबाज ओली स्टोन को टीम में जगह दी है। स्टोन तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह लेंगे। स्टोन ने अपना लास्ट टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ जून 2021 में खेला था।
वुड की स्पीड को छूने की कोशिश
स्टोन का कहना है कि वह मार्क वुड की गति को छूने की कोशिश करेंगे। वुड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग की थी। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान जांघ में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। स्टोन इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव होंगे। यानी बाकी प्लेइंग इलेवन पहले टेस्ट जैसे ही रहेगी। बता दें कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। ये टेस्ट सीरीज तीन मैचों की होगी।
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड का बड़ा उलटफेर, भारत समेत इन टीमों की बढ़ी टेंशन
चोट के चलते रहे हैं बाहर
खास बात यह है कि स्टोन ने 2019 में लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद 2021 में उन्हें चोट लग गई। जिसके बाद उनकी पीठ की सर्जरी हुई। जिसमें दो स्क्रू डाले गए। स्टोन चोट के कारण टीम से बाहर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: उमरान मलिक को रिप्लेस करने वाला धाकड़ गेंदबाज कौन? गौरव यादव रणजी में कर चुके ये कमाल
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:
1 बेन डकेट, 2 डैन लॉरेंस, 3 ओली पोप (कप्तान), 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रूक, 6 जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), 7 क्रिस वोक्स, 8 गस एटकिंसन, 9 मैथ्यू पॉट्स , 10 ओली स्टोन, 11 शोएब बशीर
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी से जडेजा, सिराज और उमरान मलिक हुए बाहर, गंभीर के करीबी को मिली जगह
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
9 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
16 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines