दलीप ट्रॉफी से जडेजा, सिराज और उमरान मलिक हुए बाहर, गंभीर के करीबी को मिली जगह

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बीसीसीआई ने नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। ये टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू होगी। 

Duleep Trophy 2024

Duleep Trophy 2024

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के शुरू होने से पहले टीमों में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस ट्रॉफी से स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इनकी जगह नए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के एक खिलाड़ी को इस ट्रॉफी के लिए मौका दिया गया है।

विज्ञापन

क्यों बाहर हुए खिलाड़ी 

विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक टीम-B से मोहम्मद सिराज, टीम-C से उमरान मलिक और ग्रुप-B से रवींद्र जडेजा बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक की तबीयत खराब चल रही है, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर करके आराम दिया गया है। वहीं, दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से क्यों बाहर हुए हैं। इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।

विज्ञापन

इन्हें मिला मौका 

दलीप ट्रॉफी से इन तीनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने इनके रीप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। टीम में मोहम्मद सिराज की जगह नवदीप सिंह सैनी को शामिल किया गया है। नवनीत सिंह सैनी टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के करीबी खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं, उमरान मलिक की जगह गौरव यादव को टीम में मौका दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा के रीप्लेसमेंट के नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी के घोषित टीमें – 

भारत-A :- शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा , कुमार कुशाग्र और शास्वत रावत।

भारत-B :- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत व एन जगदीसन (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी (सब्जेक्ट टू फिटनेस), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर और मोहित अवस्थी।

विज्ञापन

भारत-C :- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल व आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बाबा इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे और संदीप वॉरियर।

विज्ञापन

भारत-D :- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन व केएस भरत (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता और सौरभ कुमार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ