SL vs ENG: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार (21 अगस्त) से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से टीम के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स इस मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनके अलावा उंगली में चोट की वजह से जैक क्राउली भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम में एक साल के बाद मैथ्यू पॉट्स की वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में खेला था। इंग्लैंड के लिए मैथ्यू पॉट्स ने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि वो इंग्लैंड की वनडे टीम का हिस्सा हैं। टीम में डैन लॉरेंस की भी वापसी हुई है। वो सलामी बल्लेबाज के रूप में दिखाई देंगे।
हैरी ब्रूक को बनाया गया कप्तान
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने युवा बल्लेबाज ओली पोप को कप्तान बनाया है। वो बेन स्टोक्स की जगह टीम की कमान संभालेंगे। टीम के उपकप्तान के रूप में हैरी ब्रूक नजर आएंगे। हैरी ब्रूक ने अपने हालिया प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
इंग्लैंड की टीम के हौसले इस समय काफी ज्यादा बुलंद हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। ऐसे में उनकी कोशिश श्रीलंका को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अपनी रैंकिंग सुधारने पर होगी। वो मौजूदा समय में छठे स्थान पर हैं। हालांकि बेन स्टोक्स के ना होने पर उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : Yuvraj Singh का एक ओवर में 36 रन का रिकार्ड ध्वस्त, अब 39 रन का बना कीर्तिमान
जो रूट बना सकते हैं इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जो रूट शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस सीरीज में एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी बनाई थी। ऐसे में उनकी नजर भी श्रीलंका सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने पर होगी। वो ह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5 हजार के आंकड़े से 402 रन दूर हैं। ऐसे में वो उपलब्धि को भी इस सीरीज में हासिल करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
डैन लॉरेंस , बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
36 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines