हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्यों लाइव मैच में स्पिनर बन गया तूफानी गेंदबाज? चौंकाने वाली वजह आई सामने

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अजीबोगरीब नजारा दिखा। यहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को अचानक ओवर के बीच में ही स्पिनर बनना पड़ा।

विज्ञापन
Chris Woakes

Chris Woakes Turns Into Spinner: लंदन के केनिंग्टन ओवल में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट जारी है। इस मैच के दूसरे दिन अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। दरअसल यहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स अचानक से स्पिन गेंदबाजी करने लगे। वोक्स ने यह सब अंपायर के आदेश के बाद किया। यह घटना श्रीलंका की पारी के 7वें ओवर में दिमुथ करुणारत्ने का विकेट गिरने के ठीक बाद हुई।

यहां अंपायर ने इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को खराब लाइट के बारे में बताया। तब तक वोक्स अपने चौथे ओवर की दो गेंद डाल चुके थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अगली चार गेंदें बतौर स्पिनर डालीं। बतौर स्पिनर वोक्स को चार गेंदों पर छह रन पड़े। वोक्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि वोक्स को स्पिनर बनते देख इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अपनी हंसी नहीं रोक सके।

मैच में खराब रोशनी ने कई बार डाली बाधा

हालांकि इस ओवर के बाद लाइट में सुधार हुआ, जिसके बाद अंपायर से बात करने के बाद इंग्लैंड के अन्य तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बतौर तेज गेंदबाजी ही की। मैच के दौरान कई बार लाइट में सुधार नहीं हुआ, जिसकी वजह से मैच को कई बार रोका भी गया।

यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: बीच मैदान पर पंत ने खींचा कुलदीप यादव का हाथ, विकेट के पीछे से कीं ये अजीब हरकतें; Video वायरल

कैसा है मैच का हाल

बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए कप्तान पोप की धुआंधार शतकीय पारी के दम पर 325 रन बनाए। पोप ने सिर्फ 156 गेंदों पर 155 रनों की जोरदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 19 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 86 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं।

ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें