ENG vs PAK 2nd Test Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 27 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी मात दी थी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
अब दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम वापसी करते हुए बराबरी करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
बाबर आजम की होगी वापसी!
पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. बाबर को सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी के दौरान उंगली में चोट लगी थी. हालांकि, दूसरे टेस्ट में बाहर की वापसी हो सकती है. मैच से पहले बाबर ने खुद बताया कि वह 90 प्रतिशत फिट हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. उनकी वापसी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलेगी.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार, 27 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच के हर दिन खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. पहले दिन 3 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
भारत में टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच लाइव?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा.
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय फैंस पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. सोनी लिव के जरिए आप मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज, जानें नंबर-1 कौन
ENG vs PAK 2nd Test: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, गाजी गोरी, आमेर जमाल, अज़ान अवैस, उबैद शाह, अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर.
इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रुक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, ओली पोप, सैम कुक, सन्नी बेकर, शोएब बशीर.
ये भी पढ़ें- T20 और ODI के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी ‘फ्री-हिट’ की उठी मांग, भारतीय कोच साईराज बहुतुले का बयान वायरल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines