England vs Pakistan 3rd Test Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी बुधवार, 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव किया था और एक साथ 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया. इसके साथ टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया.
अब 0-2 से सीरीज हार चुकी बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर अपनी लाज बचाने उतरेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम करन चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज यानी बुधवार, 9 सितंबर से 13 सितंबर तक बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाले तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. हर दिन इसी समय खेल की शुरुआत होगी और मौसम अनुकूल रहने पर 90 ओवर का खेल खेला जाएगा. पहले दिन मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
भारत में कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच?
भारत में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण सोन स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी टेन-5 चैनल पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
पाकिस्तान की टीम में 7 बड़े बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ लागातर दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था. इसमें मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद का नाम शामिल हैं. इनकी जगह पाकिस्तान ने जिन 7 नए प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया है उनमें सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर का नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- एक दिन में दो अलग-अलग देशों में मैच खेल सकती है टीम इंडिया, इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा अद्भुत संयोग
ENG vs PAK 3rd Test: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रुक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, शोएब बशीर, सन्नी बेकर, सैम कुक, ओली पोप.
पाकिस्तान: अज़ान अवैस, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, उबैद शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, साजिद खान, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद इमरान, साद बेग, अब्दुल्ला फजल, रजाउल्लाह.
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, तो किसे मिलेगा अफगानिस्तान T20I सीरीज में मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 दावेदार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines