ENG vs PAK 1st Test, Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार, 19 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जो रूट इंग्लिश टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद दूसरी बार टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे रूट इस मुकाबले में इतिहास रचते हुए दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस मामले में वह क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं.
जो रूट के निशान पर सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
35 वर्षीय जो रूट मौजूदा टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और अब तक सचिन तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. अब उनके पास सचिन का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. दरअसल, दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले रूट ने अब तक खेले 167 टेस्ट मैचों में 67 अर्धशतक लगा चुके हैं. अब अगर रूट पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे.
सचिन ने अपने 24 साल के लंबे करियर में खेले 200 टेस्ट मैचों में कुल 68 अर्धशतक लगाए थे. रूट इस रिकॉर्ड से सिर्फ एक अर्धशतक दूर हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल सचिन और रूट के बाद शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनके बाद राहुल द्रविड़ और एलन बॉर्डर 63-63 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर – 68
- जो रूट – 67
- शिवनारायण चंद्रपॉल – 66
- राहुल द्रविड़ – 63
- एलन बॉर्डर – 63
- रिकी पोंटिंग – 62
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी खतरे में
सचिन के साथ-साथ जो रूट इस टेस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल, रूट ने इंग्लैंड के लिए घरेलू मैदान पर अब तक 87 टेस्ट मैचों की 153 पारियों में 7500 रन बनाए हैं. अगर वह हेडिंग्ले टेस्ट में 79 रन और बना लेते हैं, तो वह घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में खेले 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 7578 रन बनाए थे.
रूट को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 79 रन की जरूरत है. घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 7216 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा, रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे करने के भी बेहद करीब हैं. रूट इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 166 टेस्ट मैचों की 304 पारियों में 50.58 की औसत से 14114 रन बना चुके हैं. उनके नाम टेस्ट में 41 शतक और 67 अर्धशतक दर्ज है. ऐसे में हेडिंग्ले टेस्ट रूट के लिए बेहद खास साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का इंग्लैंड की धरती पर आएगा तूफान, 6 मैचों के लिए काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines