ENG vs PAK, Babar Azam: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 27 अगस्त से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. इससे पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं? दरअसल, बाबर को इंग्लैंड सीरीज के शुरू होने से पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे. हालांकि, बाबर ने अब खुद ही अपनी फिटनेस और लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने को लेकर जवाब दिया है.
लॉर्ड्स टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं बाबर आजम
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह लॉर्ड्स टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं. बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”मैं लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं.” यानी बाबर मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन वह मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. मैच से पहले उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी लिया. ऐसे में अनफिट होने के बाद भी बाबर लॉर्ड्स टेस्ट में टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं.
पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बाबर की कमी खली थी और सलमान आगा की कप्तानी में उतरी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब अगर बाबर दूसरे टेस्ट में खेलते हैं तो पाकिस्तान टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा. उनका इंग्लैंड में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, जहां उन्होंने 65.75 की औसत से रन बनाए हैं. बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 पारियों में 53.83 की औसत से 6 अर्धशतक और एक शतक बनाया है.
पहले टेस्ट में हार पर कही ये बात
बाबर आजम ने आगे माना कि पाकिस्तानी टीम हेडिंग्ले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और यह भी बताया कि पहले टेस्ट मैच में हुईं गलतियों पर चर्चा भी की गई है. उन्होंने कहा, ”हम वैसे नहीं खेल रहे हैं जिस तरह से इंग्लैंड की टीम खेल रही है. लेकिन उसके बाद हम सब बैठे और अपनी गलतियों पर चर्चा की और हमने उन बातों को भुला दिया और कल के मैच की ओर देख रहे हैं.”
ये भी पढ़ें- IND vs SL: बारिश के कारण ड्रॉ हो सकता है दूसरा टेस्ट, कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
शानदार फॉर्म में हैं बाबर आजम
इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी. पाकिस्तान की इस जीत के हीरो बाबर आजम रहे, जिन्होंने मैच की दोनों पारियों में कुल 102 रन बनाए. इससे पहले बाबर ने पहले टेस्ट में कुल 81 रन बनाए थे. उन्होंने दो मैचों में 193 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. अब बाबर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी अपने बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘मेरा फैसला नहीं…’, कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर कोच मोर्ने मोर्केल का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines