Joe Root: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रविवार को कीवी टीम के खिलाफ दूसरी पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में भारत के महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। मैच से पहले जो रूट के नाम चौथी पारी में कुल 1607 रन थे, लेकिन अब उनके कुल रनों की संख्या 1630 हो गए।
लिस्ट में कौन-कौन शामिल
रूट अब चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 1625 रन बनाए थे। एलिस्टर कुक और ग्रीम स्मिथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं, जहां दोनों ने 1,611 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपॉल 1,580 रन बनाकर टॉप फाइव में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
1. जो रूट – 1630 रन
2. सचिन तेंदुलकर – 1625 रन
3. एलिस्टर कुक – 1611 रन
4. ग्रीम स्मिथ – 1611 रन
5. शिवनारायण चंद्रपॉल – 1580 रन
इंग्लैंड ने 13वें ओवर में ही हासिल किया टारगेट
अपना 150वां टेस्ट मैच खेलते हुए रूट ने दूसरी पारी में 15 गेंदों पर 23 रनों की तेज पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने 104 रनों के मामूली लक्ष्य को 12.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। मैच में तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स ने अपने तीसरे ही टेस्ट में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने मैच में 106 रन देकर कुल छह विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कीवी टीम को दूसरी पारी में एक के बाद एक झटके देते दिए।
डेरिल मिचेल ने खेली 84 रनों की पारी
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी इंग्लैंड को ज्यादा चुनौती नहीं दे सकी। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में डेब्यूटेंट जैकब बेथेल ने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा।
यह भी पढ़ें: U-19 Asia Cup 2024: पाकिस्तान से हारने के बाद भी बरकरार हैं उम्मीदें, ऐसे सेमीफाइनल में जगह बना सकता है भारत
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, 4-3 से जीता मुकाबला
6 mins agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
11 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
49 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines