U-19 Asia Cup 2024: पाकिस्तान से हारने के बाद भी बरकरार हैं उम्मीदें, ऐसे सेमीफाइनल में जगह बना सकता है भारत

U-19 Asia Cup 2024: टीम इंडिया को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी। हालांकि भारत के पास अब भी सेमीफाइनल में जगह बनाने के चांस हैं।

Team India

Team India

India vs Pakistan U-19 Asia Cup 2024: शाहजैब खान की 159 रनों की शानदार पारी के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को 43 रनों से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 281 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। टीम ने इसके बाद भारत को 238 रनों पर समेटकर मैच को अपने नाम किया। मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी और भारतीय बल्लेबाजों को बड़ी पारी नहीं खेलने दी।

भारत की ओर से निखिल कुमार ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट अली राजा ने लिए, जबकि अब्दुल सुभान और फहम उल हक को दो-दो विकेट मिले। इस मैच में हार के बाद भी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बरकरार हैं। आइए आपको बताते हैं कि टीम अब भी सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है।

ग्रुप ए में है टीम इंडिया

इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में तीन मैच खेलने हैं। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, जापान और मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है। ग्रुप ए और ग्रुप बी से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत को अभी जापान और यूएई के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। ऐसे में भारत दोनों मैच जीतकर और मजबूत नेट रन रेट बनाए रखने से अगली स्टेज में पहुंचने की अपनी संभावनाएं मजबूत कर लेगा। यूएई अपने पहले मैच में जापान पर शानदार जीत के बाद फिलहाल टॉप पर है।

भारत को दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

दूसरी ओर भारत जापान के खराब फॉर्म का फायदा उठाना चाहेगा, क्योंकि यूएई द्वारा निर्धारित 325 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वे सिर्फ 52 रन पर ऑलआउट हो गए थे। हालांकि, जापान और यूएई दोनों के खिलाफ जीतना भारत के लिए टॉप दो में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होगा, खासकर तब जब यूएई वर्तमान में ग्रुप ए में सबसे आगे है और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है । फिलहाल भारत का नेट रन रेट -0.860 है, जबकि यूएई का +5.460 है। भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए 4 दिसंबर को यूएई और 2 दिसंबर को जापान पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ