ENG vs NZ 2nd Test Live Streaming: ओवल में होगी आर-पार की जंग, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून से लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

England vs New Zealand Test

England vs New Zealand Test

England vs New Zealand 2nd Test Live Streaming: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून से लंदन के प्रतिष्ठित केनिंगटन ओवल मैदान में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद मेजबान इंग्लैंड की नजर अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ओवल के मैदान पर एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

ENG vs NZ 2nd Test: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से लंदन के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा, जबकि खेल की शुरुआत 3:30 बजे से होगी. पांच दिनों तक चलने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

विज्ञापन

ENG vs NZ 2nd Test: भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का आनंद सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 3 चैनलों पर उठा सकते हैं.

ENG vs NZ 2nd Testछ कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. हालांकि, मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: एक भी रणजी मैच नहीं खेलने वाले IPL स्टार का टीम इंडिया में डेब्यू, प्लेइंग 11 में गंभीर-गिल ने किए 3 बदलाव

ENG vs NZ Test: दोनों टीमों का स्क्वॉड

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के, मैट हेनरी, विल यंग, हेनरी निकोल्स, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और ज़कारी फॉल्क्स.

इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, सोनी बेकर, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, हेनरी क्रोकॉम्बे, रेहान अहमद और शोएब बशीर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ