ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए जब टीम इंडिया का सिलेक्शन हुआ तो मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को टीम से ड्रॉप कर दिया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सरफराज टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. ऐसे में सरफराज के टीम से बाहर होने पर अब चर्चा शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी खुलकर बोला है. उन्होंने बताया की सरफराज से क्या गलती हुई थी.
दिग्गज गावस्कर ने बताया सरफराज से क्या हुई गलती
सरफराज खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था. जहां पर पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वो फेल हो गए थे. जिसके बारे में बात करते हुए स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘ ये काफी मुश्किल है और क्रिकेट इन्हीं सब चीजों के बारे में है. जब आपको मौका मिलता है तो तब आपको ये देखना होता कि आपकी वो जगह आपकी ही रहे. भले ही आपने शतक ठोका है लेकिन अगले दिन आपको ये शतक दिमाग से निकालना होता है. आपको अपनी पिछली पारी भूलकर आगे खेलना होता है. आपको फिर रन बनाने होते हैं. आपको किसी और को मौका नहीं देना होता है तो जिससे वो आपकी जगह ले ले. आपको अपनी जगह पक्की कर बार बार टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाना पड़ता है.’
सरफराज खान के ड्रॉप होने पर बोले सुनील गावस्कर
पिछले कुछ मैचों से बेंच पर ही बैठे-बैठे ही सरफराज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. जिसके बारे में सुनील गावस्कर ने कहा, ‘ काफी मुश्किल फैसला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कोई रेड बॉल क्रिकेट नहीं था. हां रणजी ट्रॉफी थी लेकिन सरफराज चोटिल थे. ऐसे में वो दिखा नहीं पाए कि वो किस फॉर्म में हैं. आपको रुकना नहीं होता है. हमने पहले भी देखा है कि जो खिलाड़ी 13,14,15 नंबर पर रहा है और अगर टीम सीरीज हार जाती है तो उन्हें ड्रॉप कर दिया जाता है.’
ये भी पढ़ें: प्लेऑफ से पहले भक्ति में डूबे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग पहुंचे अयोध्या
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines