प्लेऑफ से पहले भक्ति में डूबे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग पहुंचे अयोध्या

Virat Kohli in Ayodhya: विराट कोहली आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर प्लेऑफ के मुकाबलों से पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंच गए। जहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Virat Kohli in Ayodhya

Virat Kohli in Ayodhya

Virat Kohli in Ayodhya: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ सालों में बेहद धार्मिक हो गए हैं। कोहली अक्सर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक स्थलों पर नजर आते हैं। फिलहाल कोहली आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर प्लेऑफ के मुकाबलों से पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंच गए। जहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2025 में अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले के लिए आरसीबी की टीम लखनऊ पहुंच गई है। जहां पर कोहली के अभ्यास से ऑफ लेकर नया प्लान बनाया। लखनऊ से सड़क के रास्ते विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग अयोध्या पहुंच गए। जहां पर हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हुए कोहली नजर आ रहे हैं। इसके साथ कोहली राम मंदिर भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर कोहली के इस धार्मिक यात्रा के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

राम मंदिर पहले भी जाने वाले थे कोहली 

साल 2024 में जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। उस समय भी विराट कोहली को निमंत्रण मिला था, लेकिन उस समय पारिवारिक कारणों से विराट कोहली अयोध्या नहीं जा सके थे। अब प्लेऑफ के मुकाबले से पहले कोहली राम मंदिर में नजर आए हैं। फिलहाल कोहली अपनी टीम आरसीबी को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। आरसीबी के पास अभी भी टॉप 2 में जगह बनाने का मौका है। लखनऊ को बड़े अंतर से हराकर आरसीबी की टीम टॉप 2 में जगह पक्की कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ