England vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मैच रावलपिंडी स्टेडियम में जारी है। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार भिड़ रही हैं। इस सुपरहिट मुकाबले के शुरू होने से पहले फैंस को निराशा हाथ लगी है, जहां बारिश की वजह से टॉस नहीं हो सका है। दोनों टीमें इस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना-अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को मात दी थी, वहीं साउथ अफ्रीका ने शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था।
साउथ अफ्रीका अब तक नहीं जीती वर्ल्ड कप
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जब भी आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे से भिड़ते हैं, तो फैंस को एक जबरदस्त मैच देखने को मिलता है। दक्षिण अफ्रीका आज तक कोई भी बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी है, जबकि ICC ट्रॉफी जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, हेड कोच आकिब जावेद की कर दी छुट्टी!
दोनों टीमों का हेड टू हेड
क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुछ सबसे रोमांचक मुकाबले हुए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से चार मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि तीन में साउथ अफ्रीका विजयी रहा है। इसके अलावा एक मैच टाई पर खत्म हुआ था।
दोनों टीमों के बीच क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक 1999 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल है। यह मैच बराबरी पर खत्म हुआ था, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सुपर सिक्स स्टेज में बेहतर नेट रन रेट के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिला था।
यह भी पढ़ें: एशेज से पहले बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुए Ben Stokes, वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया फैसला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
23 mins agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
1 hr ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
1 hr agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
3 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
5 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines