चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, हेड कोच आकिब जावेद की कर दी छुट्टी!

Champions Trophy 2025: अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड और भारत से हारकर चैम्पियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज से ही बाहर होने के बाद पीसीबी बड़ा फैसला लेने जा रही है।

Champions Trophy PCB

Champions Trophy PCB

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीम अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड और भारत से हारकर चैम्पियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम को अब एक और झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब सहयोगी स्टाफ में बदलाव की योजना बना रहा है, जहां वो टीम के हेड कोच आकिब जावेद को बर्खास्त करने की तैयारी में है।

पिछले साल टीम के कोच बने थे आकिब जावेद

बता दें कि पिछले साल गैरी कर्स्टन को बर्खास्त करने के बाद पीसीबी ने आकिब जावेद को हेड कोच नियुक्त किया था। पीटीआई ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘स्पष्ट रूप से चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन को लेकर आलोचना हो रही है। बोर्ड ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि टीम के पास अलग-अलग हेड कोच होंगे। लेकिन एक बात तय है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में बदलाव किया जाएगा।’


यह भी पढ़ें: CT 2025: हार के बाद नजमुल हुसैन शांतो का बड़ा बयान, बताया हार का कारण

आकिब जावेद को जाता है टेस्ट सीरीज जिताने का क्रेडिट

पिछले साल पीसीबी द्वारा जेसन गिलेस्पी को बर्खास्त करने के बाद जावेद को पाकिस्तान की रेड-बॉल टीम की कमान भी सौंपी गई थी। पूर्व तेज गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की 2-1 की जीत का क्रेडिट भी दिया गया था। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की हार के बाद उनका छोटा कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है।

क्या फिर विदेशी कोच तलाशेगा पीसीबी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जावेद को अंतरिम आधार पर नियुक्त किया था और चैंपियंस ट्रॉफी के करीब आने पर उन्हें अपने पद पर बनाए रखने का फैसला किया। यह देखना अभी बाकी है कि क्या पीसीबी एक बार फिर विदेशी कोचों की तलाश करेगा या टीम के नए हेड कोच के रूप में किसी पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का समर्थन करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ