ENG vs AUS: 'बदले' की लड़ाई में बारिश बनी विलेन, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच नहीं हो सका टॉस

England vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मैच रावलपिंडी स्टेडियम में जारी है। हालांकि मैच शुरू होने से पहले फैंस को निराशा हाथ लगी है।

Australia vs England

Australia vs England

विज्ञापन

England vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मैच रावलपिंडी स्टेडियम में जारी है। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार भिड़ रही हैं। इस सुपरहिट मुकाबले के शुरू होने से पहले फैंस को निराशा हाथ लगी है, जहां बारिश की वजह से टॉस नहीं हो सका है। दोनों टीमें इस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना-अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को मात दी थी, वहीं साउथ अफ्रीका ने शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका अब तक नहीं जीती वर्ल्ड कप

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जब भी आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे से भिड़ते हैं, तो फैंस को एक जबरदस्त मैच देखने को मिलता है। दक्षिण अफ्रीका आज तक कोई भी बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी है, जबकि ICC ट्रॉफी जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम बनी हुई है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुछ सबसे रोमांचक मुकाबले हुए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से चार मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि तीन में साउथ अफ्रीका विजयी रहा है। इसके अलावा एक मैच टाई पर खत्म हुआ था।

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक 1999 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल है। यह मैच बराबरी पर खत्म हुआ था, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सुपर सिक्स स्टेज में बेहतर नेट रन रेट के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ