Triple Century Records: क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे रहे हैं जो आज तक अटूट है, जिनको आज तक भी कोई नहीं तोड़ पाया है। कई महान खिलाड़ी आए लेकिन वे भी इस 94 साल पुराने खास रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। टेस्ट क्रिकेट में ये अटूट रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के नाम है। भले ही ये दिग्गज खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं हो लेकिन उनका ये खास रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। आखिर कौन सा है वो खास रिकॉर्ड, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
एक दिन में तिहरा शतक पूरा
आज तक कोई भी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में एक दिन के अंदर तिहरा शतक लगाने का बड़ा कारनामा नहीं कर पाया है। टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ा कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने 94 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ करके दिखाया था। साल 1928-29 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। हेडिंग्ले में खेले गए इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन ब्रैडमैन ने तिहरा शतक लगाने का बड़ा कारनामा कर दिया था। जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 रन पर एक विकेट था तब ब्रैडमैन बल्लेबाजी करने आए थे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: मैच के बीच स्टार खिलाड़ी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पहले सेशन के अंत तक ब्रैडमैन ने 105 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे सेशन में उन्होंने 115 रन बनाए थे। इसके अलावा टी ब्रेक तक ब्रैडमैन 220 रन पर पहुंच गए थे। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 309 रन पूरे कर लिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक ब्रैडमैन तिहरा शतक बनाकर नाबाद थे। इस रिकॉर्ड को टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा भी नहीं तोड़ पाए थे।
डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट करियर
डॉन ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 6996 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 99.94 का था। इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 13 अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ब्रैडमैन के नाम 6 तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। इस रिकॉर्ड को भी आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: क्या जो रूट तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? एलिस्टर कुक ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
36 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines