28 Runs in One Over: क्रिकेट में अगर किसी बल्लेबाजी टीम को एक ओवर में 28 रनों की जरूरत हो तो कोई भी बॉलिंग टीम पर ही दांव लगाना पसंद करेगा। लेकिन अगर गेंदबाज का ही दिन बुरा हो तो कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में देखने को मिला, जो ग्रीस और एस्टोनिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ग्रीस की टीम को आखिरी ओवर में 28 रनों की जरूरत थी। टीम ने यहां पाकिस्तानी मूल के बल्लेबाज साजिद अफरीदी के दम पर करिश्मा कर दिया।
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुए आउट, एक था धोनी का ‘डुप्लीकेट’
रिंकू सिंह से हो रही साजिद की तुलना
उनकी इस पारी के बाद लोग उनकी तुलना भारत के रिंकू सिंह से कर रहे हैं, जो आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। यही वजह है कि कुछ लोग तो उन्हें पाकिस्तान का रिंकू सिंह तक बोल रहे हैं। साजिद ने मैच के आखिरी ओवर में पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। ऐसा होने के बाद टीम को अगली तीन गेंदों पर सिर्फ दस रनों की जरूरत थी।
कमेंटेटर को नहीं हुआ साजिद की पारी पर यकीन
साजिद ने यहां एस्टोनिया के गेंदबाज प्रणय घीवाला पर कोई रहम नहीं दिखाया और अगली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत और खिताब दिला दिया। उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग देखकर कमेंटेटर अपनी सीट से खड़े हो गए और अपने सिर पर हाथ रख लिया।
साजिद को मिला अमनप्रीत का अच्छा साथ
इस रोमांचक मैच में पहले खेलते हुए एस्टोनिया ने 10 ओवरों में 175 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। 176 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीस की शुरुआत खराब रही, जहां टीम ने दूसरी गेंद पर ही पहला विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद साजिद और अमरप्रीत सिंह ने पारी संभाली। इस दौरान साजिद ने 31 गेंदों पर 88, जबकि अमनप्रीत मेहमी ने सिर्फ 24 गेंद पर 69 रन जड़ दिए। दोनों के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जाफर चौहान? न लिस्ट ए और न हंड्रेड में खेला क्रिकेट, पहली बार इंग्लैंड टीम में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
24 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
30 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
45 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines