Duleep Trophy Final Live Streaming: भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव की टीम ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन पर 584 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. ऐसे में ईस्ट जोन की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है. आज यानी 10 सितंबर को मैच का 5वां और आखिरी दिन है.
14 सालों के लंबे सूखे के बाद ईस्ट जोन की टीम खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, ईस्ट जोन के चैंपियन बनते ही टीम के उपकप्तान वैभव एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे. तो आइए जानते हैं आप इस ऐतिहासिक पल को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
ईस्ट जोन के विशाल स्कोर के सामने बेबस साउथ जोन की टीम
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की लाजवाब पारी खेली. 334 गेंदों का सामना करते हुए ईशान ने अपनी इस पारी में 30 चौके और 7 छक्के जड़े. उनके अलावा, कुमार कुशाग्र ने 101 रन, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए.
इसके जवाब में उतरी साउथ जोन की पूरी टीम 336 रन पर ही ढेर हो गई और ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई. साउथ जोन को ओर से तिलक वर्मा ने 211 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली, लेकिन एक रन से शतक लगाने से चूक गए.
ईस्ट जोन ने हासिल की 584 रनों की बढ़त
इसके बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फोलोऑन देने के बयाज दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, दूसरी पारी में ईस्ट जोन को 13 रन पर ही दो झटके लगे. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 212 रन बना दिए. ईशान ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 80 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया. ईस्ट जोन की टीम 584 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हुए हैरी ब्रूक, पाकिस्तान के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा
वैभव सूर्यवंशी रच देंगे इतिहास
दरअसल, ईस्ट जोन के खिताब जीतते ही वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी इतनी कम उम्र में चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं रहा है. वैभव इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. बता दें कि, वैभव ने फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 44 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाए. पहली बार दलीप ट्रॉफी में खेल रहे वैभव ने 3 मैचों की पांच पारियों में 38.4 की औसत से कुल 192 रन बनाए.
कब और कहां देखें लाइव?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के 5वें दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर किया जा रहा है. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी फाइनल मैच को लाइव देख सकते हैं. वहीं, जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर दलीप ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG टी20I सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुंदर और नीतीश रेड्डी का भी हो गया फैसला
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
12 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines