Duleep Trophy Final, Ishan Kishan: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बल्ले से तहलका मचा दिया है. ईशान ने मैच की पहली पारी में 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने शानदार 80 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने इस मुकाबले की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 350 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने खूब चौकों-छक्कों की बारिश भी की. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ईशान ने न सिर्फ ईस्ट जोन को खिताब के करीब पहुंचा दिया है, बल्कि उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी वापसी की मजबूत दावेदारी भी ठोक दी है.
ईशान किशन ने फाइनल में बनाए कुल 350 रन
दलीप ट्रॉफी के फाइनल की दूसरी पारी में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. ईशान ने 98 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी जड़े. इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे. इससे पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 334 गेंदों पर 270 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए. इस तरह ईशान ने फाइनल की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 350 रन बनाए. उन्होंने कुल 432 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 10 छक्के निकले.
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है. ईशान ने तीन मैचों की 5 पारियों में 102.25 के शानदार औसत के साथ कुल 409 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली. ईशान ने पिछली 5 पारियों में 4, 16, 39*, 270 और 80 रन बनाए. बल्ले के साथ-साथ ईशान ने कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनकी कप्तानी में ईस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जीत हासिल कर 14 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में जगह बनाई है. ईशान की कप्तानी में ईस्ट जोन खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- जो रूट ने एक साथ तोड़ दिया दो दिग्गजों का रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ छूट गए पीछे
ईस्ट जोन की बढ़त 550 के पार
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में कप्तान ईशान किशन की 247 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई. इसके बाद ईस्ट जोन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी है.
खबर लिखे जाने तक ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में ने 46 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं और टीम की कुल बढ़त 560 रन की हो गई है. मैच में ईशान की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
56 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines