Who is Gaurav Yadav Umran Malik Replacement: भारत के घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर से होने जा रही है। इसमें भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन अब एक खबर ने उनका दिल तोड़ दिया है। दलीप ट्रॉफी के पहले चरण से कई स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। इनमें मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों की तबीयत सही नहीं है। साथ ही ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी टीम से बाहर हो चुके हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। मोहम्मद सिराज की जगह नवदीप सैनी और उमरान मलिक की जगह गौरव यादव को टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद सिराज टीम-बी में शामिल थे। जबकि उमरान मलिक टीम-सी का हिस्सा थे। उमरान की वापसी की उम्मीद से फैंस काफी खुश थे क्योंकि वे 27 मार्च के बाद क्रिकेट खेलते नजर आते, लेकिन उनके बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। हालांकि उमरान की जगह जिस गौरव यादव को जगह दी गई है, वे भी कमाल के गेंदबाज हैं। जिससे रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम-सी को मजबूती मिलेगी। आइए जानते हैं गौरव यादव कौन हैं…
धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने के बाद जागी लगन
गौरव यादव मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के ग्रामीण इलाके बिसोनी कलां के रहने वाले हैं। गौरव यादव की उम्र 32 साल है। उन्होंने 18 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शौकिया तौर पर शुरू किए क्रिकेट को उन्होंने अपना पैशन एमएस धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बनाया। हालांकि उन्होंने शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मेहनत के बूते उन्होंने महज 3 साल के अंदर रणजी डेब्यू करने में कामयाबी हासिल कर ली। वह तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं।
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी से जडेजा, सिराज और उमरान मलिक हुए बाहर, गंभीर के करीबी को मिली जगह
रणजी में कर चुके हैं बड़ा उलटफेर
गौरव यादव रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश को मुंबई के खिलाफ जीत दिला चुके हैं। इसी तरह गौरव ने रणजी ट्रॉफी 2024 में पुडुचेरी के लिए खेलते हुए बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने 10 विकेट लेकर दिल्ली के खिलाफ जीत दिलाई। खास बात यह है कि इस मैच में दिल्ली की हार के बाद यश ढुल की कप्तानी भी चली गई थी। गौरव यादव की उम्र 32 साल है। वह दाएं हाथ के मीडियम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 37 मैचों में 141 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 23 मैचों में 48 और टी-20 के 14 मैचों में उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: केएल राहुल या ध्रुव जुरेल, किसे मौका देंगे शुभमन गिल? Team A में स्टार खिलाड़ियों की भरमार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
9 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
12 mins agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
13 mins agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines