
Video: UP T20 League की प्वाइंट टेबल हुई रोमांचक, 1 टीम प्लेऑफ में आई!
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
UP T20 League 2024 Points Table: यूपी टी20 लीग 2024 की प्वाइंट टेबल अब काफी रोमांचक होती जा रही है। अभी तक 6 टीमों में से 4 टीमों ने अपने-अपने 6-6 मैच खेल लिए हैं। इसके अलावा दो टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। 6 मैचों में से 5 मैच जीतकर मेरठ मावेरिक्स के 10 अंक हो गए हैं। इसके साथ टीम प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।
इसके साथ प्लेऑफ के लिए मेरठ मावेरिक्स ने लगभग क्वालीफाई कर लिया है। जिसके बाद अब प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक होती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा काशी रुद्राक्ष की टीम 6 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि काशी टीम का नेट रनरेट उतना अच्छा नहीं है लेकिन इस टीम का भी प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी..
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: