Duleep Trophy 2024: तिलक वर्मा के शतक से भारत ए मजबूत, वापसी को बनाया यादगार

Tilak Verma Century: दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए के लिए खेल रहे तिलक वर्मा ने इंडिया डी के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 177 गेंदों पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अपना पांचवां शतक पूरा किया।

tilak verma

tilak verma

विज्ञापन

Duleep Trophy 2024: लंबे समय बाद वापसी कर रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी 2024 में जमकर रंग जमाया है। इस होनहार बल्लेबाज ने अनंतपुर में खेले जा रहे राउंड दो के मैच में भारत डी के खिलाफ जोरदार सेंचुरी जड़ी। मैच के तीसरे दिन इंडिया ए ने 115/1 के स्कोर से शुरुआत की। तिलक को यहां प्रथम सिंह का अच्छा साथ मिला, जिनके साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। प्रथम ने मैच में 189 गेंदों पर 122 रनों की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन

प्रथम और तिलक के शतकों के दम पर इंडिया ए ने इंडिया डी के सामने 488 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक अपना 17वां फर्स्ट क्लास मैच रहे वर्मा ने अब तक अपने करियर में 50 की औसत से 1170 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है। पहली पारी में तिलक कुछ कमाल नहीं कर पाए थे और 33 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। प्रथम के आउट होने के बाद तिलक को रियान पराग का अच्छा साथ मिला, जिनके बीच 45 रनों की साझेदारी हुई।


ऐसा है तिलक का इंटरनेशनल करियर

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया। वनडे में तिलक ने 4 मैच में 22.67 की औसत से सिर्फ 68 रन बनाए हैं, जहां उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी निकली है। हालांकि उनका टी-20 इंटरनेशनल करियर ज्यादा सफल नजर आता है, जहां उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 33.60 की औसत और 139.41 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो फिफ्टी निकली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ