Duleep Trophy 2024 Shubman Gill: दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं। इंडिया ए का पहला मुकाबला इंडिया बी के साथ हो रहा है। इस मैच में अब शुभमन गिल की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। वहीं बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन भी थोड़ी बढ़ा दी है। पहले मैच में ही शुभमन गिल का फ्लॉप शो देखने को मिला है, जिसके बाद अब गिल पर टेस्ट टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
दूसरी पारी में भी शुभमन गिल हुए फ्लॉप
दलीप ट्रॉफी 2024 में अभी तक शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। पहली पारी से लेकर दूसरी पारी में भी गिल का फ्लॉप शो जारी रहा। दूसरी पारी में जब टीम को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी तब गिल ने निराश कर दिया। गिल के बल्ले से दूसरी पारी में महज 21 रन ही निकले।
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: नीतीश कुमार रेड्डी ने चीते की तरह छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो हुआ वायरल
गिल को दूसरी पारी में नवदीप सैनी ने ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पहली पारी में भी शुभमन गिल महज 25 रन बना पाए थे। अब गिल के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित एंड कंपनी की टेंशन भी बढ़ने लगी है।
क्या टेस्ट टीम में मिला पाएगी जगह?
शुभमन गिल के इस खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? दूसरी तरफ कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स भी गिल के इस खराब प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे।
टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए बीसीसीआई का खिलाड़ियों के लिए ये दलीप ट्रॉफी का आखिरी मौका था, इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाएगा। ऐसे में अब शुभमन गिल के ऊपर टीम इंडिया से बाहर होने की तलवार लटकती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: ध्रुव जुरेल ने की MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी, खास क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
18 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
58 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines